रामचंद्र ने उमेश के जन्मदिन पर दिया खुशियों का उपहार
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रामचंद्र शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई।
इस सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए बच्चियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, पार्षद अमृत काटजू, सोनू पुरोहित उपस्थित रहे।
इस पहल की सराहना करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।








