रायगढ़ के 6 मुक्केबाज भिलाई में दिखाएंगे दम, गोल्ड पर मिलेगा 10 हजार का ईनाम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 18वीं छत्तीसगढ़ राज्य एलीट पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप 26 नवंबर से 3 दिवस यानी 28 नवंबर तक जवाहर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई में आयोजित होगी। इसमें रायगढ़ जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की 6 सदस्यीय टीम हिस्सा लेने जा रही है।

rl
previous arrow
next arrow

रायगढ़ टीम के 6 शेरों में हेमसागर सतनामी  (47-50 KG), रोशन यादव (50-55 KG), प्रशांत कसेर (55-60 KG), विशाल कुमार गुप्ता (60-65 KG), आयुष गुप्ता – 65-70 KG), सरफू अली (70-75 KG) शामिल हैं। टीम के कोच आयुष शर्मा और मैनेजर रोशनी पन्ना के नेतृत्व में टीम भिलाई रवाना होगी।

balaji
previous arrow
next arrow

गोल्ड पर 10 हजार का ईनाम

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष रिकेश नांबियार और सचिव रमेश सिन्हा ने घोषणा की है कि जो भी खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लाएगा, उसे 10,000 रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा।

Advertisement Carousel

Related Posts