देवकी रामधारी फाउंडेशन का नेत्रदान महादान सम्मान समारोह बना यादगार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल की प्रतिष्ठित फर्म गणपति ऑटोमॉल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल रोड, भगवानपुर, रायगढ़ में नेत्रदान महादान सम्मान समारोह किया गया। समारोह में हिंदू हृदय सम्राट डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
बीते 24 नवंबर को हुए नेत्रदान सम्मान समारोह में जिन्होंने मरणोपरांत अपने परिजनों का नेत्रदान किया था उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान अतिथि के हाथों किया गया। इनमें कुलदीप सिंह गुप्ता का 72 वर्ष में निधन हुआ था, उनके पुत्र मनीष गुप्ता और परिजनों ने नेत्रदान कर पुनीत कार्य किया था। इसी श्रृंखला में स्व. कुसुमलता जैन के पुत्र रजत जैन और परिजनों ने मरणोपरांत नेत्रदान किया था, साथ ही प्रेम सुख बंसल के भी मरणोपरांत उनके नेत्रों का दान उनके पुत्र सुशील बंसल एवं किशन बंसल द्वारा किया गया था, इन सभी का सम्मान प्रवीण तोगड़िया के हाथों शॉल व श्रीफल से किया गया। वहीं, अतिथि ने इस अंगदान-नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य को करने वाली संस्था देवकी रामधारी फाउंडेशन की टीम और उसके अध्यक्ष दीपक डोरा की सराहना करते हुए कहा कि बड़े शहरों में भी इतना बड़ा नेत्रदान का कार्यक्रम जन जागरूकता नहीं चलाया जाता, लेकिन एक छोटे से शहर रायगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में 10 सालों में इतने अधिक लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान के साथ देह दान कर चिकित्सा जगत में एक नया आयाम स्थापित किया। मैं उनको पूरी टीम के साथ बधाई देता हूं
देवकी रामधारी फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक डोरा ने किया के नेतृत्व में हुए इस समारोह के दौरान पत्रकार वार्ता में नगर के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नेत्रदान एवं देहदान जैसे समाजहित के पुनीत कार्यों से जुड़े परिजनों की उपस्थिति ने आयोजन को एक विशेष भावनात्मक और सामाजिक महत्व प्रदान किया। इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि नेत्रदान और देहदान मानवता की सेवा के ऐसे महान कार्य हैं, जिनसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी और समाज में नई प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्यों से जुड़े लोगों एवं उनके परिजनों का सम्मान करना निश्चित रूप से समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कदम बताया ।








