कांग्रेस समर्थकों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर विधायक के दीर्घायु होने की कामना की


खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज खरसिया के शासकीय सिविल अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन को सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदना के साथ मनाते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नेताओं सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए फल वितरण कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है। जरूरतमंदों की सेवा और दुख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्चे जनप्रतिनिधित्व की पहचान है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल के जन्मदिन पर आयोजित यह सेवा कार्य इसी भावना का प्रतीक है। अंत में कांग्रेसजनों ने विधायक उमेश पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कुल मिलाकर कहें तो सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन्मदिन का यह आयोजन विशेष रूप से यादगार रहा।








