रामचंद्र शर्मा बढ़ा रहे सियासी कद, मिले धुरंधर कांग्रेस नेताओं से

by SUNIL NAMDEO
0 comments

भूपेश बघेल, सीडी महंत, दीपक बैज और सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात कर पार्टी के पार्टी जताई निष्ठा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस में प्रवेश के बाद समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत , सत्यनारायण शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने रामचंद्र शर्मा को उनके राजनीतिक जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

rl
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, वरिष्ठ नेता यतीश गांधी, लैलूंगा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डगला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

उल्लेखनीय है कि रामचंद्र शर्मा ने 12 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेताओं से उनकी यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रामचंद्र शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर पूरी सक्रियता के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उनके कांग्रेस प्रवेश के बाद समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement Carousel

Related Posts