चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 15 ट्रैक्टर और लोडर से हो रही थी रेत की अवैध खुदाई

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले ने 21 गाड़ियां जब्त की

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज उड़नदस्ता दल ने लेबड़ा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई की।

rl
previous arrow
next arrow

इसमें 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया। वहीं 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।

balaji
previous arrow
next arrow

              जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

Related Posts