अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म की मिली सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रामचंद्र ने उमेश के जन्मदिन पर दिया खुशियों का उपहार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रामचंद्र शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई।

rl
previous arrow
next arrow

इस सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए बच्चियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, पार्षद अमृत  काटजू, सोनू पुरोहित उपस्थित रहे।

इस पहल की सराहना करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

Advertisement Carousel

Related Posts