धान के काले कारोबार पर प्रशासन का टूटा कहर, 32 केस में 7,651 बोरी धान जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ के कापू में गोदाम से 70 बोरी और पटेलपाली में ट्रक से पकड़ाया 550 बोरी धान, जांच अभियान जारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन और अनियमित खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। इसी क्रम में 27 व 28 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कापू में गोदाम से मिला 70 बोरी धान

balaji
previous arrow
next arrow

27 नवंबर को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत कापू में खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने राजू निराला के गोदाम की जांच की। इस दौरान गोदाम में अवैध रूप से भंडारित 70 बोरी धान पाया गया, जिसका कुल वजन 28 क्विंटल है। संयुक्त दल द्वारा धान की जब्ती कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान जब्त

Advertisement Carousel

वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 550 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। टीम द्वारा धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त

जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध 28 नवंबर 2026 तक कुल 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त किया जा चुका है। 27 नवंबर तक जिले में 31 प्रकरणों में 7,101 बोरी धान जब्त किया गया था, जिसका कुल वजन 2,840.40 क्विंटल है। वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान की अतिरिक्त जब्ती की गई। इसके साथ ही प्रकरणों की संख्या बढ़कर 32 और जब्त धान की मात्रा 7,651 बोरी हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ गोदामों एवं परिवहन मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त दलों द्वारा लगातार जांच की जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के मामलों में आगे भी जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts