छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर रायपुर में भव्य आयोजन, वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ी में भाषण देकर किया साहित्यकारों का सम्मान अउ पुस्तक विमोचन
रायपुर (सृजन न्यूज)। हमर बोली-भाखा मन हमर सांस्कृतिक समृद्धि के पहिचान हवे, अउ इनकर मान बढ़ाना हम सबके जिम्मेदारी आय। ये संदेश शनिवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के भव्य कार्यक्रम में गूंज उठा।
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अउ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित गणमान्य अतिथि, साहित्यकार, भाषाविद् अउ बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ी में दिया भाषण, तालियों से गूंजा हॉल
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरा भाषण छत्तीसगढ़ी भाषा में दिया, जेकर से पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोली नहीं, बल्कि यह हमर माटी, हमर पुरखा अउ हमर संस्कृति के पहिचान आय। उन्होंने कहा, हमर भाखा में हमर मन के भाव बसथे। जब हम छत्तीसगढ़ी में गोट-बात करथन, तब हम अपन जड़ ले जुड़ जाथन। छत्तीसगढ़ी ला बढ़ाना, पढ़ाना अउ लिखाना हम सबके जिम्मेदारी आय। सरकार ये दिशा में लगातार काम करत हे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य अउ लोक संस्कृति के संरक्षण अउ संवर्धन के लिए संकल्पित है। स्कूलों में, शासकीय कामकाज में अउ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी ला बढ़ावा देहे के प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी के लिए ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ी में लिखें, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा से जुड़ी रहे।
पुस्तक विमोचन बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण रहा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित किताबों का विमोचन। मंच पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक पुरन्दर मिश्रा, राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से पुस्तकों का विमोचन किया। ‘पुरखा के सुरता’ (स्व. डॉ. सत्यभामा आडिल) सहित अन्य साहित्यिक कृतियों का भी विमोचन हुआ। मंच से साहित्यकारों ने कहा कि ये पुस्तकें आने वाली पीढ़ी के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति अउ लोकजीवन का धरोहर बनेंगी।








