कंपनी के कामगारों को ईएसआईसी योजना के लाभ और सुविधा का दिया ब्यौरा

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक (परसदा) योगेश कुमार का बीते 27 नवंबर को स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड परिसर में आगमन हुआ। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को ईएसआईसी के योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों व सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कर्मचारियों को ईएसआईसी के माध्यम से मिलने वाली चिकित्सा सुविधा, बीमारी के दौरान आर्थिक सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना एवं दिव्यांगता लाभ तथा अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस जानकारीपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को ईएसआईसी योजना के लाभों को समझने तथा उनका सही तरीके से उपयोग करने में सहायता मिली।
बहरहाल, इस महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए प्रबंधन स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने योगेश कुमार का आभार व्यक्त किया।








