मिनी माता चौक से निकली स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज, जेलपारा और बाजीराव पारा में कांग्रेस का घर-घर संपर्क

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच उठ रहे सवालों और शिकायतों को जानने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का “स्मार्ट मीटर हटाओ–प्रदेश बचाओ” अभियान लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहा है। इसी क्रम में आज मिनी माता चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए वार्ड क्रमांक 29 जेलपारा एवं वार्ड क्रमांक 30 बाजीराव पारा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

            कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर स्मार्ट मीटर से संबंधित उनकी परेशानियों और बिजली बिलों में हो रही वृद्धि के संबंध में जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए तथा उनकी मांगों को विधिवत दर्ज किया गया। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि बिजली उपभोक्ता केवल बिल का भुगतान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। इसलिए बिजली बिल में होने वाली किसी भी अप्रत्याशित वृद्धि अथवा मीटर संबंधी समस्या पर उपभोक्ता की बात सुनी जानी चाहिए। कांग्रेस का प्रयास है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार की शिकायत सामने आए और उसे शासन तथा विद्युत विभाग तक पहुंचाया जाए। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली बिल परिवार के मासिक बजट का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसमें अचानक होने वाली वृद्धि सीधे घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है।

balaji
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला और राजू चौहान ने अभियान सभा में कहा कि भारत में सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाला छत्तीसगढ है और यहां से उत्पादित बिजली देश के कई राज्यों में सप्लाई की जाती है यानि हमारा कोयला, पानी उपयोग हो रहा है और हमको प्रदूषण भी झेलना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी भाजपा सरकार छत्तीसगढ की गरीब जनता को स्मार्ट मीटर के जरिए महंगी बिजली परोस कर लूटने का काम कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर कर अभियान चला रही है। “स्मार्ट मीटर हटाओ–प्रदेश बचाओ” अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की आवाज को एकजुट कर शासन तक पहुंचाना है और इस अभियान के माध्यम से सरकार को जगाना है यदि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर हटाकर गरीबों को बिजली बिल में राहत देने का काम नहीं करती है तो कांग्रेस जनता के सहयोग से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related Posts