रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के गौशाला रोड स्थित डॉ. आरएल हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ 27 सितम्बर रविवार को रायगढ़ आएंगे। डॉक्टर अग्रवाल यहाँ पूर्वान्ह 11बजे से मध्यान्ह 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे पंजीकृत मरीजों का जाँच व इलाज करेंगे। डॉ. आरएल हॉस्पिटल में इसके लिए पूरी तैयारी की गयी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. संजय पित्त की थैली, पेट में गैस और एसीडीटी की समस्या सीने में जलन खाना और पानी का अटकना, पीलिया और हेपेटाइटिस की समस्या, शराब जनित, रोग पेट में भारीपन, जी मचलना, पित्ताशय और पित्तनली की पथरी खूनी उलटी, पेट मे पानी भरना पेट के छाले, पेट और आंत में कैंसर फंगल इन्फेक्शन, पित्त की नलिका के कैंसर की जाँच, लिवर से संबंधित बीमारियों का जाँच एंव उपचार करेंगे। इसके लिए अस्पताल के मोबाइल नंबर 9179618171 में अग्रिम पंजीयन किया जावेगा असुविधा के बचने के लिए अग्रिम पंजीयन करने की अस्पताल ने अपील की है।








