विष्णुदेव ने परिवार के संग मनाया ज्योति पर्व, जलाया दीप, आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

by SUNIL NAMDEO
0 comments

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।

rl
previous arrow
next arrow

              मुख्यमंत्री श्री साय ने निवास पर पहुंचे लोगों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर पर्व का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

balaji
previous arrow
next arrow

     उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व परिवार के साथ मिलकर समय बिताने, आपसी प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Related Posts