DPS में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comments

देव पब्लिक स्कूल में टर्म-1 परिणाम घोषित

जशपुर (सृजन न्यूज)। यहां के देव पब्लिक स्कूल में टर्म-1 परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम में लोक नृत्य ,फैंसी ड्रेस भाषण लोकगीत जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान टर्म-1 परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जानकारी साझा की गई।

rl
previous arrow
next arrow

विद्यालय प्रबंधन ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास का महत्त्व समझाया। साथ ही, जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए, उन्हें निराश न होकर अपनी कमियों को पहचानने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

     प्रिंसिपल जयंती सिन्हा ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की गौरवशाली पहचान, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को बताया गया कि छत्तीसगढ़ अपनी लोककला, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक त्योहारों और प्राकृतिक संपदा के लिए विशेष पहचान रखता है। राज्य की संस्कृति और परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एरिक सोरेग ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने राज्य के प्रति गर्व, प्रेम और जिम्मेदारी का भाव रखने का संदेश दिया गया। साथ ही, उन्हें एक जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश सिन्हा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। टर्म-1 परिणाम की घोषणा और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

Related Posts