3
14 नवम्बर को विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिये होंगे लखनऊ रवाना
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बैकुंठपुर में रहने वाले अनूप चौबे पिता मनोज चौबे का चयन अंडर 16 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ में हुआ है अनूप एमजे क्रिकेट अकादमी के स्टूडेंट है। वे 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के साथ विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के लिय लखनऊ रवाना होंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन टीम के साथ करेंगे।
मनोज चौबे ने बताया कि अनूप बचपन से ही क्रिकेट में अधिक रुचि रखते हैं। उन्होंने कई मैचों में हिस्सा लिया है और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। लगातार समर्पण, प्रयास और अथक मेहनत से ही उन्हें ये सफलता प्राप्त हुई है। यह समय चौबे परिवार और जिले के लिए गौरवान्वित का क्षण है। हम सभी अनूप चौबे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वे ऐसे ही जिले, राज्य के साथ एक दिन भारत देश का भी नाम रौशन करे।








