महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत छूट बनी आर्थिक बचत का आधार

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ जिले की 1,786 महिलाओं को मिल चुका है लाभ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में दी जा रही छूट का लाभ जिले की महिलाएं उठा रही हैं।

rl
previous arrow
next arrow

             मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर लागू इस व्यवस्था के तहत महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तथा मुद्रांक शुल्क में 1 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिले में अब तक 1,786 महिलाएं इस छूट का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। इस व्यवस्था से महिलाओं के पक्ष में संपत्ति पंजीयन को प्रोत्साहन मिला है और संपत्ति के स्वामित्व में उनकी भागीदारी बढ़ी है।

balaji
previous arrow
next arrow

      रायगढ़ निवासी गीतू डालमिया ने हाल ही में मकान खरीदकर अपने नाम पर रजिस्ट्री कराई। उन्होंने बताया कि पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से उन्हें अच्छी-खासी आर्थिक राहत मिली है। इस छूट के कारण बची हुई राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगी। गीतू डालमिया ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री  ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts