नेत्र और दांत रोग शिविर से 80 लोग लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comments

हिंडाल्को की पहल से लालपुर सड़क में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बीते 4 नवम्बर को लालपुर सड़क में विशेष स्वास्थ्य शिविर (नेत्र एवं दंत रोग) क्रमांक -3 का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

rl
previous arrow
next arrow

    शिविर में 54 मरीजों ने आँख की जांच कराई तो 44 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। 24 लोगों ने दंत चिकित्सक से परामर्श लिया। 51 लोगों का बीपी, 17 का सीबीसी एवं अन्य जांच के लिए सैंपल लिया गया, साथ ही 27 लोगों के शुगर टेस्ट कराया। शिविर में निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

              डॉ. राजेश जज्ञासी (दंत चिकित्सक), डॉ. दिव्यकरण टोप्पो (नेत्र विशेषज्ञ), लक्ष्मी प्रसाद सारथी (नेत्र सहायक), जय सारथी (लैब टेक्नीशियन) एवं गीता सिदार (नर्सिंग स्टाफ) ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सरपंच पुशराम भगत, पंच प्रमोद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया।

वहीं, हिंडाल्को सीएसआर से आँचल चौहान और नवसृजन से दुर्गा शंकर नायक, किशोर पटनायक, प्रकाश राठिया, भांजनी गुप्ता, संतोषी सिदार, चंद्रावती राठिया, दीपा सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Posts