JCI में आयुष मोदी का बढ़ा कद, सचिव के बाद अब अध्यक्ष की सम्हाली बागडोर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकार के लिए अग्रणी विश्वस्तरीय संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी के आगामी सत्र 2027 के लिए आयुष मोदी को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष चुना गया है। इस निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन और संस्था के इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट आकाश अग्रवाल की गरिमामय मौजूदगी और देखरेख में संपन्न हुआ।
          नव-निर्वाचित अध्यक्ष आयुष मोदी संस्था के एक समर्पित, सक्रिय और ऊर्जावान सदस्य रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2022 में संस्था के सचिव पद का दायित्व कुशलतापूर्वक संभाला। वे काइट फेस्टिवल व हर्षवर्धन जैन मोटिवेशनल स्पीकर जैसे बड़े प्रोग्राम के प्रोग्राम डायरेक्टर रह चुके हैं। अपने सचिवीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक सेवा, युवा नेतृत्व विकास, खेलकूद एवं व्यापारिक आयोजनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके इसी उत्कृष्ट अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए संस्था के वरिष्ठों एवं सदस्यों ने अब आगामी वर्ष 2027 की बागडोर उन्हें सौंपने का निर्णय लिया।

rl
previous arrow
next arrow

नॉमिनेशन कमेटी चेयरमैन आकाश अग्रवाल ने आयुष मोदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायगढ़ सिटी समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts