रायगढ़ के 23 श्रद्धालु अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और बाघा बॉर्डर के करेंगे दर्शन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना हो रहा साकार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ दर्शन करने का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के 23 तीर्थयात्रियों का जत्था अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और बाघा बॉर्डर के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

rl
previous arrow
next arrow

            सुबह 7 बजे बस के माध्यम से यात्रियों को उसलापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे आगे की यात्रा पूरी करेंगे। इस दौरान यात्रियों में तीर्थ दर्शन को लेकर खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। सभी श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधवा, परित्यक्त महिलाओं एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

balaji
previous arrow
next arrow

     तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण जिन तीर्थस्थलों की यात्रा करना संभव नहीं हो पाता था, वहां अब शासन की सहायता से दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह योजना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव साबित हो रही है। तीर्थयात्रियों को उपसंचालक समाज कल्याण शिवशंकर पाण्डेय एवं विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में रवाना किया गया।

Related Posts