पीएम मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलाएं दीया : विकास केड़िया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने व्यापक और अनूठे राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इस सेवा सप्ताह और जन-उत्सव के माहौल के बीच, देश भर में उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी राजनीतिक जीवन की मंगलकामना के साथ हर घर में दीया जलाने का भव्य आव्हान किया गया है। यह अभियान न केवल उनके प्रति देशवासियों के अगाध प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है, बल्कि उनके द्वारा देशहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी एक अनूठा माध्यम है।

rl
previous arrow
next arrow

     भाजपा के जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, अंत्योदय के संकल्प और देश के गरीबों, युवाओं, महिलाओं, वंचितों, किसानों के चहुंमुखी उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है। उनके दूरदर्शी और ओजस्वी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और ‘नए भारत’ के रूप में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुका है। देश का हर नागरिक यह महसूस करता है कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति वाले फैसलों ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनाया है।
जिला महामंत्री विकास केडिया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन केवल एक व्यक्ति का जन्मदिन नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, सुशासन, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सेवा का एक बड़ा पर्व बन चुका है। इसी भावना को जन – जन तक पहुँचाने के लिए उन्होंने देशवासियों से यह विशेष अपील की है कि वे पीएम मोदी के जन्मदिन की संध्या पर अपने घरों के मुख्य द्वार पर दीया प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाते हुए इस ऐतिहासिक उत्सव में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। यह अभियान उनके द्वारा देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, गरीब कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र को समर्पित उनकी तपस्या को नमन करने का एक पावन अवसर है।
                 विकास केडिया ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, युवाओं और मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने घर में एक दीप जलाएगा, तो वह प्रकाश पुंज प्रधानमंत्री के संकल्पों को और अधिक बल देगा तथा भारत को विश्व गुरु बनाने के मार्ग को और अधिक प्रदीप्त करेगा। आइए, हम सब मिलकर इस विशेष अवसर पर अपने घरों को दीपों की रोशनी से जगमगाएं  और प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर विकासशील एवं प्रेरणादायी कार्यकाल का उत्सव मनाएं।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts