कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन, खाद्य अधिकारी को दी चाय के साथ फीकी चाय

by SUNIL NAMDEO
0 comments

राहगीरों को बांटा चीनी का प्रसाद, कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर की मुखालफत

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंत्योदय परिवारों को पिछले 5 माह से शासन की ओर से सस्ती दर पर मिलने वाली चीनी उपलब्ध नहीं होने और बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर चीनी सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने चीनी की बढ़ती कीमतों और सरकार की विफल नीतियों को प्रदर्शित करते हुए स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं चीनी की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से चीनी की किल्लतें के विरोध में राहगीरों को प्रतीकात्मक रूप से चीनी का प्रसाद वितरण करते हुए कांग्रेस समर्थकों ने कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य विभाग पहुंचे, जहां खाद्य अधिकारी सहित पूरे स्टाफ को प्रतीकात्मक रूप से नमकीन के साथ फीकी चाय भेंटकर विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन भी सौंपा।

rl
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने खाद्य अधिकारी से चर्चा करते हुए कहा कि अंत्योदय परिवारों को शासन की ओर से सस्ती दर पर मिलने वाली चीनी पिछले 5-6 माह से नहीं मिल रही है। इसके कारण गरीब परिवार बाजार से महंगी चीनी खरीदने को मजबूर हैं। सीमित आय में जीवन यापन करने वाले अंत्योदय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे लगातार आर्थिक रूप से और कमजोर होते जा रहे हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

नगेन्द्र नेगी ने कहा कि सरकार गरीबों को राहत देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। जिन परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सबसे बड़ा सहारा है, उन्हीं परिवारों को महीनों से चीनी जैसी आवश्यक वस्तु से वंचित रखा गया है। सरकार को गरीबों की परेशानी को समझते हुए महंगाई पर नियंत्रण और राशन व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं अनिल शुक्ला ने कहा कि 5 महीने से चीनी नहीं मिलने के कारण अंत्योदय परिवार बाजार से महंगी चीनी खरीदने को विवश हैं। सरकार की ऐसी नीति गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय उन्हें और कमजोर करने वाली है। फीकी चाय पिलाकर किया गया आज का विरोध सरकार की उस व्यवस्था के प्रति प्रतीकात्मक संदेश है, जिसमें गरीबों की थाली और रसोई महंगाई से लगातार फीकी होती जा रही है।

इस दौरान  वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, हरेराम तिवारी, रामचंद्र शर्मा, नारायण घोरे, मनमोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विकास ठेठवार, दीपक मंडल, संदीप अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, कन्हैया पटेल, आशीष शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, अनुराग गुप्ता, विकास शर्मा, रजत गोयल, कौशिक भौमिक, जानकी काटजू, रिंकी पांडेय, यशोदा कश्यप, रंजना पटेल, बरखा ठाकुर, संजुक्ता सिंह राजपूत, संपति सिदार, गीता बंजारे, आमिर खान, अज्ञात मल्होत्रा, साहेब राय चौहान, गौरांग अधिकारी, महेन्द बंसल, बबलू साहू, आलोक स्वर्णकार, अश्वनी सिदार, दीपक भट्ट, नरेंद्र सिंह, शुक्लांबर भट्ट, दिलीप केरकेट्टा, देवेंद्र सिदार, वासुदेव साहू, प्रमोद देवांगन, धनी, बाबा सिदार, तुलेश्वर सिदार, सुदेश लाला, योगेंद्र यादव, शारदा सिंह राजपूत, मदन पटेल, संतोष चौहान, रोहित महंत, सोनू पुरोहित और अजहर हुसैन भी उपस्थित रहे।

Related Posts