साराडीह बैराज के 81 गेट खुले, कलमा बैराज का जल स्तर खतरे के निशान से है 1.20 मीटर ऊपर

by SUNIL NAMDEO
0 comments

गंगरेल बांध में कम हुआ पानी, महानदी में 13,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार साराडीह बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 204.55 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम जलस्तर 204.50 मीटर दर्ज किया गया। दोनों जलस्तरों में 0.050 मीटर का अंतर है। बैराज के 81 गेट 9 मीटर तक खुले हुए हैं, जबकि सभी गेट बंद की संख्या शून्य है। बैराज का सिल लेवल 197 मीटर है।

rl
previous arrow
next arrow

आरएसपी गंगरेल बांध : 27 सितंबर के दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध में पानी की आवक लगातार कम हो रही है। वर्तमान में महानदी नदी में 13,584 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

balaji
previous arrow
next arrow

कलमा बैराज: 27 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे कलमा बैराज का जलस्तर 199.70 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का एफआरएल 197 मीटर तथा खतरे का जलस्तर 198.50 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर खतरे के स्तर से 1.20 मीटर ऊपर है।

Related Posts