घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भीषण गर्मी के बीच जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीजर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने विधायक लालजीत सिंह राठिया के सहयोग से वाटर फ्रीजर की सौगात दिलाई ताकि प्यास से बेहाल लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
उस्मान बेग ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ लोगों की जरूरतों को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करना है। प्यासे को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा है। इससे पूर्व भी उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा कालेज, लाइब्रेरी और अन्य मुख्य स्थानों पर ऐसा प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ऋषि मित्तल, वरिष्ठ नेता सोमदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद धनेश्वर साहू, ब्लॉक महामंत्री लीलाधर साहू, पार्षद संजय डोंडे, पार्षद तिलेश्वर पैंकरा, पार्षद प्रतिनिधि नारायण शर्मा, पूर्व पार्षद सरोज एक्का, पूर्व पार्षद अभिताभ लहरे, जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष शिवम गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







