कांग्रेस ने ओपी चौधरी के खिलाफ लगाए नारे, पर्यावरण दिवस को कहा – प्रदूषण दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पर्यावरण दिवस पर जिले में लगातार बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी, आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में पर्यावरण विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सुबह 11 बजे कांग्रेस समर्थकों ने अंबेडकर चौक प्रतिमा स्थल पहुंचकर रैली निकाली। पर्यावरण दिवस को प्रतीकात्मक रूप से “प्रदूषण दिवस” के रूप में मनाते हुए मास्क पहना और ओपी चौधरी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। यही नहीं, पर्यावरण विभाग कार्यालय के नाम पटल पर प्रदूषण विभाग कार्यालय लिखा हुआ पोस्टर चस्पा करते हुए सरकार और प्रशासन का ध्यान जिले की गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

rl
previous arrow
next arrow

                  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने आरोप लगाया कि जिले में उद्योगों, खदानों एवं अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों के कारण वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग प्रदूषण नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। जिले में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है,ऐसे ही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में देश के सबसे अधिक प्रदूषण वाले शहरों में रायगढ़ का नाम प्रथम स्थान पर रहेगा। बढ़ते प्रदूषण से आम नागरिकों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है आम जनमानस में त्वचारोग,फेफड़ा संबंधित रोग और कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी व्यापक रूप से बढ़ रहे हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

         कांग्रेस नेता शाखा यादव ने आगे कहा कि  पर्यावरण दिवस पर जहां पर्यावरण संरक्षण की बात की जाती है , वहीं रायगढ़ जैसे औद्योगिक जिले में लोगों को उद्योगों के प्रदूषण, धूल,धुंआ, दूषित जल और प्रदूषण जनित अनेकों बीमारियों से जूझना पड़ रहा है, मकानों की छत पर काली परतें जम रही हैं, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित पर्यावरण विभाग केवल मामूली जुर्माना वसूली कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस समर्थकों ने पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पर्यावरण विभाग कार्यालय का घेराव कर पर्यावरण अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

                कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जिले में बढ़ते प्रदूषण पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और जनता को प्रदूषण से निजात नहीं मिली, तो पार्टी जनहित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Related Posts