ओपीजेएस रायगढ़ के स्टूडेंट्स ने पश्चिम बंगाल में दिखाया दम

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक पर किया कब्जा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओ.पी. जिंदल स्कूल (ओपीजेएस), रायगढ़ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया। 19 से 22 जुलाई तक पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों से 1300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

rl
previous arrow
next arrow

                                 ओपीजेएस रायगढ़ के 10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के मानसी पटेल, याशिका पटेल, वाशु शर्मा ने स्वर्ण एवं साई पावनी तथा कनिष्का महंती ने कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वहीं शांभवी सिंह, ईशान पटेल, निहाल ठक्कर एवं वाची शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कड़ी टक्कर दी और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद पराजित हुए, जिससे उनकी प्रतिभा और संघर्षशीलता का परिचय मिला।

balaji
previous arrow
next arrow

विद्यालय के प्राचार्य आर.के त्रिवेदी ने सभी पदक विजेताओं, प्रतिभागियों, कोच एवं मैनेजर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से 20 सितंबर 2026 से पानीपत (हरियाणा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे। विद्यालय परिवार ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सफलता की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Posts