ओपी ने वीडियो जारी कर कहा – बिरसा मुंडा की याद में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के साक्षी बनने पहुंचे धरमजयगढ़

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में होने वाले बड़े कार्यक्रम को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच में जारी वीडियो में सभी को जोहार करते हुए छत्तीसगढ़ी अंदाज में आत्मीय अपील की है। उन्होंने आम जनता से जनजातीय आयोजन महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई देते कहा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है इसलिए पूरे देश में यह आयोजन किया जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ में पहला दौरा

balaji
previous arrow
next arrow

ओपी चौधरी ने कहा कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन धरमजयगढ़ आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ में पहला दौरा होगा। भाजपा सिर्फ देश की ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी रहते हुए नितिन नवीन ने ही भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से उखाड़कर जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई थी। मात्र 46 साल की उम्र में वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

तैयारी स्थल से दिया संदेश

वीडियो में ओपी चौधरी कार्यक्रम स्थल से ही लोगों से बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि सांसद राधेश्याम राठिया, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, भूपेंद्र सवन्नी, नरेश पांडा, सतीश बेहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। गांव-गांव में कार्यकर्ता लोगों तक निमंत्रण पहुंचा रहे हैं।

घर-घर का नेवता

छत्तीसगढ़ी में अपील करते हुए उन्होंने कहा मैं एक ही निवेदन करत हौं, सब जन ला हमर तरफ से नेवता है। घर-घर के नेवता है, सब झन ये कार्यक्रम में जरूर अइहा। वीडियो के अंत में उन्होंने जय भारत, जय छत्तीसगढ़, जय रायगढ़, जय धरमजयगढ़ और जय जोहार कहा और तैयारी स्थल का पूरा नजारा भी दिखाया। अंत में उन्होंने नारा लगाया भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे।

Related Posts