इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने विद्यार्थियों को दिया पानी बचत का संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सामाजिक कार्य में सक्रिय इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, रेलवे बंगला पारा, रायगढ़ में सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम करते हुए बच्चों को पानी बचत करने का संदेश दिया।

rl
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर क्लब की ओर से विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन के साथ ही बिस्किट एवं मिक्सचर भी दिया गया। आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने क्लब की सदस्यों का उत्साहपूर्वक धन्यवाद किया। इस दौरान “पानी बचत” विषय पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पानी प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, इसलिए इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग करते हुए अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए।

balaji
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल तथा एडिटर रेखा अग्रवाल उपस्थित रहीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इनर व्हीलक्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Posts