कांग्रेस ने जयंती पर मुदलियार को दी श्रद्धांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में झीरम घाटी कांड के शहीद व राजनांदगांव से 3 बार विधायक रहे उदय मुदलियार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

rl
previous arrow
next arrow

   कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. उदय मुदलियार के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। शाखा यादव ने कहा कि उदय मुदलियार ने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस की विचारधारा, जनसेवा के लिए समर्पित किया। वे एक कर्मठ, जुझारू एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने राजनांदगांव क्षेत्र के विकास और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया।

balaji
previous arrow
next arrow

शाखा यादव ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी की नृशंस घटना में उनकी शहादत भारतीय लोकतंत्र और कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति थी। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा का जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल, जिला महामंत्री संगठन प्रभारी विकास ठेठवार, राकेश पांडेय, अभिषेक शर्मा, नारायण घोरे, संतोष चौहान, आरिफ हुसैन, अज्ञात मल्होत्रा, रोहित महंत, साहेब राम चौहान, असहर हुसैन, वैभव चौबे, दीपक सिंह, संतोष बहिदार, मिर्जा अहमद बेग, रजत गोयल, गौरांग अधिकारी, रमेश चौहान, दीपक भट्ट उपस्थित रहे।

Related Posts