बंगाल-असम में भाजपा के साथ हुई राष्ट्रवाद की जीत : विकास केडिया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला भाजपा के महामंत्री विकास केड़िया ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के परिणाम पर कहा कि इन राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल व अभेद्य चुनावी रणनीति पर जनता की अटूट मुहर है। विकास ने इस जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता ने विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।
     जिला महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से असम चुनाव में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौधरी जी ने असम के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहकर जिस प्रकार से चुनाव प्रचार की कमान संभाली और धरातल पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जामय किया, उसका इस ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान है। विकास केड़िया ने कहा कि ओपी चौधरी जी के कुशल प्रबंधन और जमीनी पकड़ ने असम में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया, जो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
         विकास ने आगे कहा कि असम में भाजपा की निरंतरता यह दर्शाती है कि वहां की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचों के विकास, शांति स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। असम में भाजपा की जीत पूर्वोत्तर भारत में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की पुष्टि करती है। वहीं, पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया, जहां भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है, महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। युवा नेता विकास केडिया ने बंगाल और असम के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस गौरवशाली उपलब्धि की बधाई भी दी।

balaj
previous arrow
next arrow

Related Posts