रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने पश्चिम बंगाल तथा असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत पर समस्त प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, देवतुल्य जनता को बधाई देते हुए कहा यह जनता, सुशासन एवं विकास की जीत है।
ओपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल असम में भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। यह ऐतिहासिक विजय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल दिशा निर्देश में संभव हुई है। पश्चिम बंगाल असम के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का यह परिणाम है।
श्री चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल एवं असम की जनता ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर फिर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल असम में शांति, विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई दी है। घुसपैंठ, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। यह जनादेश बताता है कि देश की जनता परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को नकार कर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन को जनादेश दे रही है। पश्चिम बंगाल, असम की यह जीत 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए भी स्पष्ट संकेत है। श्री चौधरी ने कहा भाजपा की सरकारें पश्चिम बंगाल एवं असम को विकास के नए शिखर पर ले जाएगी।








