महानदी की छाती चीरकर सराईपाली का भोजराम अग्रवाल करवाता है रेत की चोरी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खनिज अमले ने दहिदा-जशपुर में अवैध रेत परिवहन में लिप्त 3 हाइवा किया बरामद

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिये गये निर्देश पर खनि अधिकारी बजरंग पैकरा ने महानदी के तट पर बसे ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र में गुरुवार को निरीक्षण किया।

rl
previous arrow
next arrow

                      निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए हाईवा (क्रमांक CG-06-HC-7888) वाहन मालिक भोजराज अग्रवाल निवासी सराईपाली पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ तथा 2 हाईवा क्रमांक (CG-13-AZ-8020 व CG-22-AE-8919) को थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

      यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts