आदिवासी दम्पत्ति की टांगी मारकर हत्या, फिर लाश को जला दिया

by SUNIL NAMDEO
0 comments

डबल ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने पुलिस ने झोंकी पूरी ऊर्जा, संदेहियों से पूछताछ जारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोन्धा में दिल को दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, अज्ञात वधिक ने एक आदिवासी दम्पत्ति को टांगी से मारते हुए मौत के घाट उतारा और अपना गुनाह छिपाने की कवायद में लाश को जला दिया। इस डबल ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस ने पूरी ऊर्जा झींक दी है।

rl
previous arrow
next arrow

                        आज दिनांक 15 जुलाई को थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में रहने वाले मंगल राठिया (65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55 वर्ष) के घर के भीतर जली हुई अवस्था में शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड तथा थाना धरमजयगढ़, कापू एवं रैरूमाखुर्द का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

balaji
previous arrow
next arrow

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के यहां कार्य करने वाले रामलाल चौहान (35 वर्ष) निवासी क्रोंधा बौधपारा ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से मृतक मंगल राठिया के घर में कार्य कर रहा है। गत 14 जुलाई को वह प्रतिदिन की तरह काम कर शाम को अपने घर चला गया था। उस समय घर में केवल मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया मौजूद थे। आज सुबह लगभग 6 बजे जब वह काम पर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर घर के सभी दरवाजे खुले थे तथा एक कमरे से धुआं निकल रहा था। कमरे के बाहर से देखने पर उसने मंगल राठिया का शव जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तथा उसके पास ही उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया का भी जला हुआ शव पड़ा था। इसके बाद उसने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

         धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस एफएसएल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर रही है तथा दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts