तरुण साहू करवा रहा था मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन, खनिज विभाग ने चैन माउंटेन मशीन किया जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले ने की कार्रवाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई की। जांच के दौरान नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन मौके पर पाई गई।

rl
previous arrow
next arrow

              खनिज विभाग के अमले ने मशीन को तत्काल जब्त कर सील कर दिया। जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जा रहा था। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

balaji
previous arrow
next arrow

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts