12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली पूर्व छात्रा का बढ़ा मान
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामगांव की गत वर्ष की पूर्व छात्रा वैशाली सिदार को 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
रायगढ़ जिला प्रशासन के संयोजन में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी लोककला महोत्सव के अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा वैशाली सिदार को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वैशाली की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वैशाली सिदार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं।








