केलो विहार कॉलोनी में शुरू हुई रथोत्सव की परंपरा, महाप्रभु के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के केलो विहार कॉलोनी में केलो विहार युवा समिति की पहल से आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पवित्र एकादशी तिथि 25 जुलाई को कॉलोनी में रथयात्रा उत्सव बड़ी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ पहली बार मनाया गया जो यादगार रहा।

rl
previous arrow
next arrow

महाप्रभु की निकली भव्य रैली – शनिवार को शाम चार बजे भव्य बाजे – गाजे, नृत्य दल व भजन कीर्तन जयकारे के साथ महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा मंदिर स्थल प्रांगण से निकली और यशपाल गली से पटनायक गली, उपभोक्ता फोरम, अशोक मेहर (मेन रोड) संजीव सेठी गली, संतोष चंद्रा गली, गौरहा गली, रमेश बेहरा निवास, प्रदीप चौबे गली, पप्पू किराना रोड, अमित यादव निवास, मनोज सतपथी निवास,  दुर्गा काली मंदिर, दीपक जायसवाल, अंकुर बड़गैया, मौर्य एडवोकेट, पारुल फैंसी स्टोर्स से होते हुए पुनःमंदिर प्रांगण रथ यात्रा पहुँची। जगह – जगह फूल वर्षा और महाआरती त्रिदेव की हुई और जय जगन्नाथ जय घोष से केलो विहार कॉलोनी गुंजायमान हो गया। वहीं रथयात्रा उत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रभु जगन्नाथ का महाप्रसाद वितरण भी किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

रथयात्रा का आकर्षण – केलो विहार में युवा समिति द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा में बच्चों के लिए मंदिर परिसर में झूले की व्यवस्था की गई थी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही रथयात्रा उत्सव में भाग लेने के पश्चात कॉलोनी के बच्चों ने खूब झूले का आनंद लिया। इसी तरह ग्रामीण वाद्ययंत्र और नृत्य दल के कलाकारों ने रथयात्रा के दौरान अपनी विशेष प्रस्तुति दी जो हर किसी को भाया। वहीं रथयात्रा की खूबसूरत भी देखते बनी।

इनकी रही उपस्थिति – भव्य महाप्रभु के रथ यात्रा में महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा नेता कौशलेष मिश्रा, पार्षद अक्षय कुलदीप, भाजपा नेता आशीष ताम्रकार सहित केलो विहार युवा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही।

Related Posts