जनता को अब राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति पर है विश्वास : अशोक अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर फायर ब्रांड नेता की प्रतिक्रिया

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर पार्टी के सह प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में एक निर्णायक वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।
      अग्रवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापक स्वीकृति है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने में भाजपा के प्रति जनविश्वास लगातार सुदृढ़ होता जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भय, हिंसा और अराजकता की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए विकास, रोजगार, शिक्षा, निवेश एवं सुरक्षा आधारित सुशासन को चुना है। यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा का सशक्त राज्य, सशक्त भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।

balaji
previous arrow
next arrow

अग्रवाल ने कहा कि आज भारत तीव्र गति से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार, डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहन, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ये सभी इस परिवर्तन के सशक्त उदाहरण हैं। बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय उसी राष्ट्रीय पुनर्जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें प्रत्येक राज्य विकास की मुख्यधारा से जुड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन रहा है।

           अंत में अशोक अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से उनके सपनों को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Posts