ओपी ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वित्तमंत्री ने राजधानी में अपने निवास के सामने पब्लिक को भी खिलाई चटखारेदार झालमुड़ी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास के सामने आज झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने आम जनता और कार्यकर्ताओं को भी झालमुड़ी खिलाई और जीत की बधाई दी।

rl
previous arrow
next arrow

झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद चखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभर में जनता-जनार्दन का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। असम और पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत उसी का परिणाम है। आज झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद और भी बढ़ गया है।

balaji
previous arrow
next arrow

    सुशासन और विकास पर मुहर की बात कहते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह जनता के साथ सुशासन और विकास की भी जीत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को नकार कर विकास को चुना है। जनता ने बता दिया कि मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है। मंत्री निवास के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आम नागरिक और मीडिया के साथी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने सभी को झालमुड़ी खिलाकर मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि आज रायगढ़ में राजकुमार (सोनी) झालमुड़ी वाले ने भी भाजपा की जीत पर मुफ्त झालमुड़ी बांटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने के बाद देशभर में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

Related Posts