बीएस स्पंज के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, परियोजना की जनसुनवाई को रद्द कराने की तेज हुई मांग

by SUNIL NAMDEO
0 comments


1,755 करोड़ की बीएस स्पंज परियोजना से पर्यावरण पर गहराये संकट के बादल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले में विकास के नाम पर नवापारा (टेंडा) में प्रस्तावित विशाल स्टील प्लांट पर जनसुनवाई से पहले गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व से ही औद्योगिक प्रदूषण की मार झेल रहे रायगढ़ को एक और भारी उद्योग का बोझ कितना भारी पड़ेगा, यह सवाल क्षेत्रवासियों के लिए बड़े ही दुख और गहरी चिंता का विषय बन गया है। यही वजह है कि प्रभावित क्षेत्र के न केवल ग्रामीण खिलाफत कर रहे हैं बल्कि, शहरवासी भी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। यही नहीं, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, घरघोड़ा इकाई ने भी गत बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम, घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए बीएस स्पंज प्रायवेट लिमिटेड की 28 सितंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द करने की मांग की है।

rl
previous arrow
next arrow

    विदित हो कि कंपनी के पर्यावरणीय दस्तावेज के अनुसार प्रस्तावित परियोजना के लिए लगभग 35.37 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है और परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1,755 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रस्ताव में स्पंज आयरन, स्टील बिलेट, टीएमटी बार, वायर रॉड, रोलिंग मिल, फेरो एलॉय, कोल गैसीफायर, कोयला वॉशरी और विद्युत उत्पादन से संबंधित इकाइयों का प्रावधान किया गया है। दस्तावेज में डीआरआई फर्नेस की कुल क्षमता 8,58,000 टीपीए, इंडक्शन फर्नेस के माध्यम से स्टील उत्पादन 7,92,000 टीपीए, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस के माध्यम से करीब 3,30,000 टीपीए, रोलिंग मिल से 7,92,000 टीपीए तथा कोल वॉशरी की क्षमता 22,50,000 टीपीए बताई गई है। इसके अलावा फेरो एलॉय और अन्य औद्योगिक उत्पादन इकाइयों की भी बड़ी क्षमताएं प्रस्तावित हैं। परियोजना का वास्तविक स्वरूप एक बहु-इकाई भारी औद्योगिक परिसर का है, जिसका पर्यावरणीय प्रभाव भी उसी अनुपात में व्यापक होने की आशंका है।

balaji
previous arrow
next arrow

                 ऐसे में प्रदूषण का प्रकोप आसपास के इलाकों में और अधिक भयंकर होगा। लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़कें खराब होंगीं और दुर्घटनाओं में बेकसूर लोग बेमौत मारे जायेंगे। चोरी, डकैती, मारपीट, लूटपाट, हत्या जैसी गंभीर अपराधों की आशंका बढ़ेंगीं। पहले से स्थापित उद्योगों के प्रदूषण से हलाकान लोग जैसे-तैसे व्यवस्था कर गुजर-बसर कर ही रहे हैं, वहीं इस इस विशाल परियोजना के विस्तार उनका जीवन और अधिक नारकीय हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट चालू हो जाने के बाद उद्योग प्रबंधन पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों एवं अन्य नियम व शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए मनमानी पर उतर आते हैं।

                बहरहाल, जिले में बढ़ते प्रदूषण और उसके खतरनाक नतीजों को देखते हुए ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर नजर आ रहे हैं। गांव की गलियों में ही नहीं वरन शहर के चौक-चौराहों में भी बीएस स्पंज प्रायवेट लिमिटेड परियोजना की जनसुनवाई और उसके कड़े विरोध की गरमागरम बहस की तस्वीरें दिखायी दे रही हैं। वहीं, कंपनी के नुमाइंदे भी लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अपने पक्ष में लेने की कोशिश में जुटे हैं।

Related Posts