नमामि भारतम् से विश्व कीर्तिमान की ओर विद्याभारती

by SUNIL NAMDEO
0 comments

सरस्वती शिशु मंदिर में कल होगा वंदे मातरम सामूहिक गायन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विद्याभारती के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ द्वारा भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “नमामि भारतम्” अभियान चलाया जा रहा है। विद्याभारती के लक्ष्य के अनुरूप इस अभियान के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

rl
previous arrow
next arrow

विद्यालय समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल ने कहा कि यह अभियान भारतीय संस्कृति और संस्कारों को विश्व पटल पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विद्यालय के व्यवस्थापक लक्ष्मण प्रसाद कटकवार ने कल25 सितंबर के पूर्वान्ह 11 बजे भैया-बहनों, पालकों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

balaji
previous arrow
next arrow

वहीं विद्यालय की प्राचार्य विनीता श्रीवास ने अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक सहभागिता कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। नमामि भारतम् केवल विश्व कीर्तिमान का प्रयास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभाव को विश्व तक पहुंचाने का संकल्प है।

Related Posts