आंचल पांडेय ने गज्ज उद्धार और द्रौपदी उद्धार के पौराणिक प्रसंगों को ओडिसी नृत्य से किया साकार

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय चक्रधर महोत्सव के मंच पर ओडिसी एवं कथक नृत्य साधिका सुश्री आंचल पाण्डेय ने ‘मनौधारण’ प्रस्तुति के माध्यम से भक्त और भगवान के अटूट विश्वास को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने गज्ज उद्धार और द्रौपदी उद्धार के पौराणिक प्रसंगों को ओडिसी नृत्य की सुंदर भावाभिव्यक्ति से मंच पर साकार किया। 

rl
previous arrow
next arrow

   प्रस्तुति में गज द्वारा संकट की घड़ी में भगवान को पुकारने और द्रौपदी द्वारा श्रीकृष्ण का स्मरण करने के प्रसंगों के माध्यम से यह भाव उभरा कि जब भक्त पूरी आस्था के साथ अपने आराध्य को पुकारता है, तो परमात्मा उसकी रक्षा के लिए आगे आते हैं। आंचल की भावाभिव्यक्ति, नृत्य मुद्राओं और लयबद्धता ने पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया और दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

balaji
previous arrow
next arrow

    आंचल पाण्डेय ने कथक की शिक्षा गुरु वसंती वैष्णव, पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ एवं पंडित भूपेंद्र बरेठ से तथा ओडिसी नृत्य की साधना गुरु डॉ. गजेन्द्र पण्डा के मार्गदर्शन में की है। उन्होंने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों के साथ जापान, मलेशिया, सिंगापुर, बहरीन, दक्षिण कोरिया, दुबई और उत्तर अफ्रीका सहित कई देशों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी हैं। उनकी कला-साधना के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न अवॉर्ड, कला विद्या सम्मान और नृत्यश्री राष्ट्रीय अवॉर्ड सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Posts