विद्यार्थियों की कल्पना में विकसित भारत का सपना हुआ साकार

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रविशंकर प्राथमिक शाला में उत्साहपूर्वक मना संकल्प दिवस

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में विभागीय निर्देश अनुसार सेवा संकल्प दिवस अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया। यह संकल्प दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में 3 दिवसों 17 से 19 सितंबर तक चला।

rl
previous arrow
next arrow

     प्रथम दिवस 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप प्रज्जवलित कर किया गया। द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और विचारों से विकसित भारत के संकल्प को रंगों एवं शब्दों से अभिव्यक्त किया। इस अनुक्रम में तृतीय दिवस उन्होंने शिक्षित, आत्मनिर्भर, हरित, तकनीकी रूप से सक्षम भारत की परिकल्पना विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों, सेवानिवृत्त शिक्षक व शालेय परिवार के समक्ष प्रस्तुत की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता नीलिमा राजपूत का शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत प्राचार्य भरत लाल नामदेव व प्रधान पाठिका डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया।

balaji
previous arrow
next arrow

      कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकजलता यादव, इतवार सिंह, राजकुमारी नाग, सरिता गौतम, वरिष्ठ व्याख्याता निराकार पटेल, प्रधान पाठिका प्रेमलता चंदेल, संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खाण्डे मौजूद रहे। एसएमसी सदस्य इतवार सिंह ने बच्चों को नगद राशि और चाकलेट देकर प्रोत्साहित किया। मंच संचालन शिक्षाविद डॉ. मनीषा त्रिपाठी, धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य भरत लाल नामदेव, छायांकन सहायक शिक्षक द्वय अंजलिका लाल और राकेश यादव ने किया।

Related Posts