सेवा, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ मना कमल गर्ग का जन्मदिन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष और भाजपा के कर्मठ एवं कुशल संगठक कमल गर्ग के 53वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज संपूर्ण खरसिया नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। जनसेवा, स्वच्छता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन करते हुए समाज के हर वर्ग ने अपने प्रिय जननायक को आत्मीय बधाइयां दीं। प्रातः काल से ही खरसिया के ऐतिहासिक चंदन ताल में सफाई अभियान के साथ ही कमल गर्ग ने अपना जन्मदिवस भी वहीं मनाया जहां शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लगा रहा, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा।

rl
previous arrow
next arrow

सर्वसमाज और जनप्रतिनिधियों का उमड़ा सैलाब – कमल गर्ग के 53 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों पौधरोपण जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुद्धिजिवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए खरसिया के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को सराहा।

balaji
previous arrow
next arrow

मातृशक्ति और युवाओं में उत्साह – नगर की महिलाओं ने अपनी आत्मीय शुभकामनाओं के साथ उन्हें निरंतर जनसेवा का आशीर्वाद दिया। वहीं युवा वर्ग, जो उन्हें अपना आदर्श मानता है, ने स्वच्छता अभियानों के माध्यम से अपने प्रिय नेता का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

भाजपा संगठन का एकजुट स्वरूप – भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ अपने समर्पित जननेता का उत्साहवर्धन किया और प्रदेश राजनीति में उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित किया।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ था सफर

1997 में खरसिया महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले कमल गर्ग ने अपनी कार्यशैली और सर्वसमावेशी सोच से सदैव सभी को प्रभावित किया है। अभाविप से लेकर भाजयुमो 1995 से नगर अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक, सरायपाली व वर्तमान में सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी तथा बीरगांव नगर निगम चुनाव के सह-प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन में दायित्व विगत लोकसभा और खरसिया विधानसभा का चुनाव संचालन अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कर चुके हैं। कमल 1997 में छात्रसंघ चुनाव से 2000, 2005, 2010 लगातार तीन कार्यकालों तक विभिन्न वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए। 2015 अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव में जनता के अपार समर्थन से खरसिया नगर पालिका के सभी 18 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2025 पुनः जनविश्वास की नींव पर सभी 18 वार्डों में विजय का परचम लहराते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

खरसिया में बहाई विकास की गंगा – अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खरसिया को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व व्यायाम शाला का निर्माण। नगर के सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास हेतु विशाल एवं सुव्यवस्थित ऑडिटोरियम का निर्माण कराया। वहीं, नगर की सबसे जटिल और पुरानी ओवरब्रिज समस्या को दूर करने हेतु उनका प्रयास रंग लाया, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में तीव्र गति से जारी है और अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूर्ण हो जाएगा।

जनसेवा ही है संकल्प और कर्त्तव्य – आम जनता से मिल रही अपारशुभकामनाओं से अभिभूत कमल गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए भावुक मन से कहा – ईश्वर और खरसिया की देवतुल्य जनता ने मुझे जनसेवा का जो अवसर प्रदान किया है, मैं उसके प्रति सदैव ऋणी रहूँगा। खरसिया को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाना मेरा संकल्प है। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना मेरा कर्त्तव्य है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और सेवा के लिए मैं 24 घंटे सदैव तत्पर रहूँगा।

Related Posts