संकट मोचक से प्रार्थना के चौथे मंगलवार में दिखी गजब की भक्ति

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चमत्कार को नमस्कार किया जाता है। उसका स्वरूप भगवान के तरफ से हो या जमीनी स्तर पर हो जब जनता की चमत्कार रूपी उम्मीद पूरा होते दिखती है तो निश्चित ही मन में संतोष महसूस होता है। अब और पर जनता की उम्मीद हनुमान से निरंतर है कि उनकी परेशानियों का निदान हो।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि रायगढ़ की परेशानियों के अंतर्गत 7 सूत्रीय मांगों पर हर मंगलवार को निरंतर हो रहे हनुमान चालीसा कार्यक्रम में बीते मंगलवार को स्थानीय हनुमान मंदिर जूटमिल, पुलिस थाना के पीछे रायगढ़ में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भी उपस्थित रही। रामभक्तों में अभिषेक चौहान, लक्ष्मी नारायण साहू, सुभाष मिश्रा, रंजन साह, अशोक गोंड, वतन गुप्ता, सागर साहू, इंद्रजीत, पुष्पा चौहान, मनोज आचार्य, खुशबू गोंड, सुरेश नौरंग, पंकज तिवारी, रुद्र कुमार, रवि राजभर, अशोक जायसवाल, साधना तिवारी, रामकुमार यादव, हरेन्द्र साहू, मनीषा यादव, ओंकार साहू, गायत्री चौहान, अनिता तिवारी, चंद्रा चौधरी, चंद्रिका यादव, लक्ष्मी चौहान, अनिल चीकू सहित संस्था के लोगों ने संपूर्ण श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके पश्चात प्रार्थना की और मोहल्ले के बच्चों के द्वारा बनाए गए स्लोगन रूपी पोस्ट को जारी किया “”बिजली बनाने वाले कमाता है-जो आम जनता को प्रदूषण खिलाता है”” के पोस्टर के साथ श्री हनुमान जी से अपनी परेशानियों का हल निकालने की प्रार्थना उपस्थित लोगों ने की। अब अगले मंगलवार 22 सितंबर को संध्या 6 बजे स्थानीय बापू नगर के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा कार्यक्रम आहूत है। इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय जनों से आग्रह किया है।








