रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जब इंसानी आस कम हो जाती है तो निश्चित ही भगवान के दरवाजे की लोग परेशानियों में खटखटाते हैं कि उनकी बातें को सुनें और किसी भी ढंग से प्रार्थना पूरी हो के रास्ते “जो सुमिरो हनुमत बलबीरा” पर होकर परेशानियां दूर हो।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि विगत 3 सप्ताह से निरंतर हर मंगलवार को चल रहे श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम में इस सप्ताह शहर के ढिमरापुर सेठ किरोड़ीमल चौक में आहूत हुआ। इसमें पंडित गोपी महाराज, मुन्ना डनसेना, गोमती सांडे, रेणुका कुमारी, ललिता बेहरा, सरिता बेहरा, योगेश बघेल, यशवंत बघेल, रोहन सिदार, गौरव चौहान, सुमेश पंडित, पायल गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, लता खूंटे, पूजा रात्रे, अमृता रात्रे, सत्यप्रकाश सिन्हा, रोशनी चौहान, पुष्पांजलि यादव के साथ संस्था के भी सदस्यों ने अपने 7 सूत्रीय रायगढ़ की भीषण समस्या का हल एवं परेशानियों को दूर करने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने आगे बताया कि अगले सप्ताह श्री हनुमान मंदिर, जूटमिल पुलिस चौकी के पीछे यह कार्यक्रम होगा और इसमें रायगढ़ वासियों की उपस्थिति अपेक्षित है।








