रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य एसोसिएशन की स्वाभिमान संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। साथियों ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शुकतेल, राष्ट्रीय संरक्षक रामवृक्ष, प्रदेश संयुक्त सचिव जगजीवन राम पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष प्रोगेश कुमार गुप्ता, जिला महासचिव दामोदर बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष भागीरथी बरेठ, जिला संयोजक पप्पू भोय, जिला संयोजक संतोष कुमार पटेल, जिला सचिव विष्णु पटेल की अहम भूमिका रही।