सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बनाई मनमोहक राखियां

by SUNIL NAMDEO
0 comments

विद्यालय प्रांगण में स्टॉल लगाकर किया विक्रय, रोजगार और व्यापार का मार्ग हुआ प्रशस्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर रायगढ़ में भैया-बहनों ने बालभारती कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तनिर्मित राखी स्टॉल लगाया। कक्षा तृतीय से दशम तक भैया-बहनों ने बाजार से सामान क्रय कर कक्षाश: रंगबिरंगे मोतियों को धागे में पिरोकर ऐसी मनभावन राखियां बनाई जो बाजार में मिलने वाली राखी की तरह हूबहू लग रहे थे।

rl
previous arrow
next arrow

                                बाजार में इसी तरह की राखियों को हम 40 से लेकर 50 रुपए में क्रय करते हैं, जबकि इन भैया-बहनों ने अपने लागत एवं फायदे के हिसाब से 10 से लेकर 20 रुपए कीमत लगाकर विद्यालय प्रांगण में विक्रय किया। सभी भैया-बहनों, आचार्य बंधु, भगिनी साथ ही अभिभावकों ने क्रय किया। समिति के उपाध्यक्ष ने भी लगभग 300 रुपए तक की राखी खरीदी। उन्होंने सभी भैया-बहनों को कहा कि हम जिन चीजों को घर पर अपने हाथों से बना सकते हैं, उसे बनाना चाहिए। इससे पैसों की बचत होती है, साथ ही भविष्य के लिए हम सीखते हैं कि पैसे कैसे कमाया जाता है। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह बच्चों के द्वारा स्वयं राखी बनाकर क्रय-विक्रय करना भविष्य में उनको रोजगार और व्यापार करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

balaji
previous arrow
next arrow

                 समिति के उपाध्यक्ष डी. पटनायक, प्रभारी प्राचार्य कुबेर माली, आचार्य उत्तरा महेश, संघमित्रा मिश्र, रेणुका, ओजस्वी तिवारी, कविप्रिया ठाकुर, विमला, तरूणी, ज्योति, मेनका केन्द्र, करिश्मा प्रतिमा, पुष्पांजलि साहू, रीना ने भैया-बहनों को बधाई दी।सांस्कृतिक प्रमुख संघमित्रा मिश्र और रेणुका के मार्ग निर्देशन में हस्तनिर्मित राखी कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।

Related Posts