रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के गौशाला रोड स्थित डॉ. आरएल हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ 23 अगस्त रविवार को रायगढ़ आएंगे। डॉक्टर अग्रवाल यहां पूर्वान्ह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे पंजीकृत मरीजों का जाँच व इलाज करेंगे। डॉ. आरएल हॉस्पिटल में इसके लिए पूरी तैयारी की गयी है।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. संजय पित्त की थैली, पेट में गैस, एसीडीटी की समस्या सीने में जलन, खाना तथा पानी का अटकना, पीलिया और हेपेटाइटिस की समस्या, शराब जनित, रोग पेट में भारीपन, जी मचलना, पित्ताशय और पित्तनली की पथरी, खूनी उलटी, पेट में पानी भरना, पेट के छाले, पेट एवं आंत मे कैंसर, फंगल इन्फेक्शन, पित्त की नलिका के कैंसर की जाँच, लिवर से संबंधित बीमारियों का जाँच व उपचार करेंगे। इसके लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 9179618171 में अग्रिम पंजीयन किया जावेगा। असुविधा के बचने के लिए अग्रिम पंजीयन करने की अस्पताल ने अपील की है।








