10
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 41वें चक्रधर समारोह – 2026 के आयोजन के लिए टेंट, पंडाल, लाइट, साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आमंत्रित की गई ऑनलाइन निविदा को निरस्त कर दिया गया है।
निविदा के संबंध में सामने आई संपूर्ण परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अपरिहार्य कारणों के चलते निविदा प्रक्रिया को आगे जारी रखना संभव नहीं होने की बात कही गई है। इसके बाद संबंधित निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, निविदा निरस्तीकरण का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इसकी जानकारी कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं सदस्य, टेंट पंडाल निविदा समिति, चक्रधर समारोह-26, रायगढ़ द्वारा दी गई है।








