तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा ने किसान एकता, देशभक्ति और भारतीय कृषि संस्कृति का दिया संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comments

प्रदेश भाजपा के आव्हान पर किसान मोर्चा ने पुसौर में दिखाई गजब की एकता

पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हरेली पर्व पर नगर पंचायत पुसौर में भाजपा किसान मोर्चा ने भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। देशभक्ति और किसान एकता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में करीब 100 ट्रैक्टर शामिल हुए, वहीं किसान मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

rl
previous arrow
next arrow

           तिरंगा यात्रा पुसौर के बोरोडीपा चौक से प्रारंभ होकर बाजार चौक, पुसौर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराता नजर आया, जिससे पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ रत्थूलाल गुप्ता, प्रकल्प संयोजक पुलकित चंद्रा, महामंत्री दीपक गुप्ता, राजू बेहरा, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, संदीप पंडा, बंशीधर गुप्ता, सफेद गुप्ता, छत्तर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, मुक्तेश्वर पंडा, डिग्रीलाल पाइक, विजय गुप्ता, कृष्णा प्रधान, त्रिनाथ गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, लेकरू देहरी, मनोज प्रधान, अविनाश गुप्ता, विनोद पटेल, खितेश्वर सिदार सहित भाजपा एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

balaji
previous arrow
next arrow

                 हरेली पर्व पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने किसान एकता, देशभक्ति और भारतीय कृषि संस्कृति का संदेश दिया। बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Posts