ताइक्वांडो और योगा में परचम लहराकर गोल्ड एंड सिल्वर मेडल किए अपने नाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के शैलेन्द्र नगर बोईरदादर स्थित रेनबो अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने 5वीं रायगढ़ जिला योगासन
प्रतियोगिता तथा दुर्ग में आयोजित 5वीं स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता ने अपने शानदार हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में रेनबो विद्यालय के विद्यार्थियों (अभय, मजेश, हर्षिता, विभा, ग्रेशु, सौरव, रूद्र ) ने गोल्ड तथा सिल्वर मैडल अपने नाम किया। साथ ही 5 वी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में (लालिमा यादव, देवांशी यादव) उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और गोल्ड तथा सिल्वर मैडल अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान योग स्पर्धा में विद्यार्थियों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर अपनी एकाग्रता और फ्लेक्सिबिलिटी का लोहा मनवाया। वहीं, ताइक्वांडो मुकाबले में दमदार किक्स और बेहतरीन डिफेंस मूव्स दिखाकर दर्शकों व रेफरी को प्रभावित किया। इस दोहरी सफलता पर संस्था प्रमुख, कोच बृजेश शर्मा, ग्लोरी खलखो ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि योग मानसिक शांति देता है तो ताइक्वांडो शारीरिक आत्मरक्षा सिखाता है, और दोनों ही विधाओं में सफलता पाना बेहद गर्व की बात है।
इस सफलता पर सीमा शर्मा का विशेष योगदान रहा। स्कूल की शिक्षिकायें न केवल पढ़ाई, बल्कि खेल के लिए भी विद्यार्थियों को हमेशा प्रोत्साहित करती हैं। स्कूल द्वारा खेल के साथ पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए सही समय मिल पाता है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल हमेशा ऊंचा बना रहता है। इस उपलब्धि पर विजेता विद्यार्थियों के परिवार और शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।







